स्वतंत्रता या अराजकता? कनाडा में खालिस्तानी कट्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का समय

    लोकतंत्र की आड़ में उग्रवाद? कनाडा की धरती पर खालिस्तानी कट्टरता पर बड़ा सवाल : खालिस्तानी उग्रवाद अब केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है

    संपादकीय: ध्वनि विशेष—हितेश जगड़Click to read Dhwani E-Newspaper

    कनाडा लंबे समय से दुनिया के सबसे स्वागतशील, लोकतांत्रिक और उदार मूल्यों वाले देशों में गिना जाता रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Speech) और बहुसांस्कृतिकता (Multiculturalism) इस देश की पहचान और उसकी लोकतांत्रिक आत्मा का आधार रहे हैं। दुनिया भर से आए लोगों ने यहां आकर अपनी नई ज़िंदगी बनाई, अपने सपनों को आकार दिया और इस देश की आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति में योगदान दिया।

    लेकिन आज एक गंभीर सवाल सामने खड़ा है। क्या वही स्वतंत्रता, जिस पर कनाडा को गर्व हो रहा है, क्या अब ये कुछ उग्रवादी तत्वों या ऑर्गनाइज़ेसन के लिए ढाल बनती जा रही है? क्या लोकतंत्र की खुली व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ समूह ऐसे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं जो इस देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है?

    कनाडा की धरती पर बढ़ती खालिस्तानी उग्रवादी गतिविधियां अब केवल एक सीमित राजनीतिक बहस का विषय नहीं रह गई हैं। यह मुद्दा अब राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक स्थिरता और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। जिस स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक माहौल ने कनाडा को दुनिया में अलग पहचान दी, उसी का उपयोग आज कुछ कट्टरपंथी तत्व अपने राजनीतिक संघर्ष को विदेशी धरती पर आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

    समय आ गया है कि कनाडा इस सच्चाई को खुले तौर पर स्वीकार करे। केवल बयान देने या राजनीतिक संतुलन बनाए रखने से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह कट्टरपंथ धीरे-धीरे समाज की जड़ों को कमजोर कर सकता है।

    कनाडा का ध्वज हर नागरिक के लिए सुरक्षा, सम्मान और समानता का प्रतीक है। चाहे किसी की भी विचारधारा हो, हर व्यक्ति को इस देश में सुरक्षित महसूस करना चाहिए। लेकिन जब विचारधारा हिंसा, धमकी और डर का रूप ले लेती है, तब लोकतंत्र की रक्षा के लिए कानून को मजबूती से लागू करना अनिवार्य हो जाता है।

    हाल के वर्षों में इंडो-कनाडियन समुदाय के भीतर कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्होंने गंभीर चिंता पैदा की है। इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कनाडा का लोकतांत्रिक वातावरण कुछ उग्रवादी समूहों के लिए ऐसा मंच बनता जा रहा है, जहां से वे अपने विदेशी राजनीतिक संघर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

      नेन्सी ग्रेवाल की हत्या: लोकतंत्र के माथे पर धब्बा

      ओंटारियो के लासेल में हुई नेन्सी ग्रेवाल की हत्या इस बढ़ती समस्या का सबसे चौंकाने वाला उदाहरण बनकर सामने आई है। 45 वर्षीय विंडसर निवासी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेन्सी ग्रेवाल खालिस्तानी अलगाववादी आंदोलन की प्रखर आलोचक थीं।

      उनकी हत्या से कई महीने पहले ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि किसी ने उनके घर में आग लगाने की कोशिश की थी, जिसे उन्होंने “चुप रहने की चेतावनी” बताया था। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

      इस महीने की शुरुआत में जब नेन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, तो यह केवल एक अपराध नहीं था — यह एक भयावह संदेश भी था। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर खालिस्तानी उग्रवादी विचारधारा से जुड़े एक अकाउंट ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया और कहा कि यह “आंदोलन के खिलाफ बोलने की सजा” है।

      भले ही अदालत में इन दावों की पुष्टि हो या न हो, लेकिन यह तथ्य कि कनाडा की धरती पर खुलेआम इस प्रकार की धमकियां दी जा रही हैं, बेहद चिंताजनक है। यह केवल दो विचारधाराओं का टकराव नहीं है। यह सीधे-सीधे कनाडा में कानून के शासन को चुनौती है।

      यदि किसी समाज में लोग यह मानने लगें कि वे आलोचकों को डराकर, धमकाकर या हत्या करके चुप करा सकते हैं, तो वह समाज एक बेहद खतरनाक दिशा में बढ़ रहा होता है। लोकतंत्र तब तक मजबूत रहता है जब तक लोग बिना भय के अपनी बात कह सकें।

      डर का माहौल और बढ़ती हिंसा

      नेन्सी ग्रेवाल का मामला कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कनाडा में खालिस्तानी अलगाववाद से जुड़े तनाव कई बार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं।

      ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़े एक कैफे पर तीन बार हमले हुए। यह घटना केवल एक व्यवसाय पर हमला नहीं थी, बल्कि एक प्रतीकात्मक संदेश था कि भारत से जुड़े सांस्कृतिक चेहरों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

      इसी तरह, प्रतिबंधित संगठन “सिख्स फॉर जस्टिस” से जुड़े कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू बार-बार ऐसे वीडियो जारी करते रहे हैं जिनमें इंडो-कनाडियन हिंदुओं और आंदोलन के आलोचकों को धमकियां दी गईं। इन वीडियो संदेशों ने वर्षों से साथ-साथ रह रहे समुदायों के बीच अविश्वास और तनाव बढ़ाया है।

      कई इंडो-कनाडियन परिवार अब खुलकर राजनीतिक चर्चा करने से भी हिचकने लगे हैं। जो लोग पहले सोशयल मीडिया पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते थे, वे अब सावधानी बरतने लगे हैं। सोशयल मीडिया बहस का मंच कम और धमकियों का अखाड़ा अधिक बनता जा रहा है।

        ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर पर हमला

        3 नवम्बर 2024 की घटना कनाडा के इतिहास में एक बेहद चिंताजनक अध्याय के रूप में दर्ज हो चुकी है। उस दिन ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में भारतीय कॉन्सुलर अधिकारियों की यात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी।

        खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों और मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच हुए टकराव की तस्वीरें और वीडियो पूरी दुनिया में फैल गए। खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों का मंदिर परिसर में घुसना और लोगों पर हमला करना यह दर्शाता है कि धार्मिक स्थल भी अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहे।

        इस घटना में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और व्यापक स्तर पर इसकी निंदा हुई। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह केवल एक अलग-थलग घटना थी? या फिर यह उस कट्टरपंथी सोच का परिणाम है जो लंबे समय से धीरे-धीरे फैल रही है?

        नगर कीर्तन में उकसाने वाले दृश्य

        सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि धार्मिक आयोजनों का भी दुरुपयोग किया जाने लगा है। कुछ नगर कीर्तन कार्यक्रमों में खुलेआम ऐसे दृश्य देखने को मिले जिनमें नकली जेल बनाकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों पर गोली चलाने जैसे दृश्य प्रस्तुत किए गए।

        ऐसे उकसाने वाले दृश्य न केवल शर्मनाक हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि किस तरह नफरत को सार्वजनिक मंचों पर बढ़ावा दिया जा रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इतने उग्र प्रदर्शनों के बावजूद कनाडा के कई राजनेता इस पर खुलकर बोलने से बचते रहे हैं।

        क्या वोट बैंक की राजनीति इतनी प्रभावशाली हो गई है कि किसी दूसरे देश के नेताओं के खिलाफ हिंसा के प्रतीकात्मक प्रदर्शन को भी नजरअंदाज किया जा सकता है?

        इसके अलावा भारतीय तिरंगे को फाड़ना, जलाना या पैरों तले रौंदना केवल भारत का अपमान नहीं है, बल्कि यह कनाडा की सहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है।

        राजनयिक संकट और आर्थिक असर

        कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी गतिविधियों के बढ़ने से ओटावा के सामने एक गंभीर राजनयिक चुनौती भी खड़ी हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव लगातार बढ़ा है, खासकर 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद।

        यह मामला अब दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप, राजनयिकों की वापसी और खुफिया एजेंसियों की जांच तक पहुंच चुका है। भारत ने बार-बार कनाडा पर आरोप लगाया है कि वह अपनी धरती पर खालिस्तानी उग्रवादी संगठनों को खुली छूट दे रहा है।

        दूसरी ओर कनाडा ने विदेशी हस्तक्षेप और ट्रांसनेशनल दमन को लेकर चिंता व्यक्त की है। परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच दशकों का सबसे बड़ा राजनयिक संकट पैदा हो गया है।

        हाल ही में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा को संबंधों को सुधारने की कोशिश के रूप में देखा गया। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और कनाडा की धीमी अर्थव्यवस्था को देखते हुए भारत जैसे तेजी से बढ़ते देश के साथ मजबूत संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।

        भारत व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कनाडा का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। लेकिन जब भी संबंध सुधारने की कोशिश होती है, उसी समय खालिस्तानी समूहों की गतिविधियां फिर से विवाद पैदा कर देती हैं।

        कार्नी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान भारत और कनाडा को “एक परिवार” बताया था। लेकिन वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन जैसे कुछ संगठनों ने इस बयान को तुरंत खारिज कर दिया और सवाल उठाया कि “यदि भारत परिवार है, तो कनाडाई सिख कहां खड़े हैं?”

          लोकतंत्र और उग्रवाद के बीच की रेखा

          लोकतंत्र में हर व्यक्ति और समूह को अपनी चिंता व्यक्त करने का अधिकार है। शांतिपूर्ण विरोध और राजनीतिक सक्रियता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

          लेकिन शांतिपूर्ण सक्रियता और उग्रवादी धमकियों के बीच एक स्पष्ट रेखा होनी चाहिए। जब आंदोलन हिंसा, धमकी या उग्रवादियों के महिमामंडन से जुड़ने लगते हैं, तो वह लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति नहीं रह जाते।

          कनाडा को यह कठिन प्रश्न पूछना ही होगा: क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करते-करते उसने अनजाने में कुछ उग्रवादी नेटवर्कों को फलने-फूलने का अवसर दे दिया है?

          कनाडाई चार्टर ऑफ राइट्स एंड फ्रीडम्स अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है, लेकिन यह हिंसा, अपराध या धमकी की रक्षा नहीं करता।

          शांतिप्रिय सिख समुदाय और कनाडा की प्रतिष्ठा

          यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि इस पूरे मुद्दे को संतुलन के साथ समझा जाए। कनाडा में अधिकांश सिख नागरिक शांतिप्रिय, कानून का पालन करने वाले और मेहनती लोग हैं जिन्होंने इस देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

          वे डॉक्टर, उद्यमी, पुलिस अधिकारी, सैनिक और सार्वजनिक सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। लेकिन कुछ उग्रवादी समूहों की गतिविधियां पूरे समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।

          दुनिया के कई देश अब कनाडा की स्थिति को ध्यान से देख रहे हैं। जब कोई देश अपनी धरती को विदेशी अलगाववादी संघर्षों के मंच के रूप में इस्तेमाल होने देता है, तो उसकी आंतरिक सुरक्षा और शासन क्षमता पर सवाल उठने लगते हैं।

          अब निर्णय लेने का समय

          कनाडा इस स्थिति को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं कर सकता। सरकार का जवाब संतुलित, लेकिन दृढ़ होना चाहिए।

          आरसीएमपी और स्थानीय पुलिस को उग्रवादी धमकियों को अत्यंत गंभीरता से लेना होगा। राजनीतिक धमकियों या हिंसा से जुड़े मामलों की जांच तेज, पारदर्शी और कठोर होनी चाहिए।

          फेडरल सरकार को भी स्पष्ट संदेश देना होगा कि कनाडा शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति का सम्मान करता है, लेकिन हिंसा या उग्रवाद को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

          समुदाय के नेताओं को भी आगे आना होगा। उन्हें शांति, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी।

          नेन्सी ग्रेवाल की हत्या और सोशयल मीडिया पर फैलती धमकियां केवल अलग-थलग घटनाएं नहीं हैं। वे एक गहरी समस्या के संकेत हैं।

          कनाडा को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी स्वतंत्रता कभी उसके ही नागरिकों के खिलाफ हथियार न बन जाए।

          लोकतंत्र खुली बहस से मजबूत होता है, लेकिन वह डर और धमकी के माहौल में जीवित नहीं रह सकता।

          यदि उग्रवादी समूह यह मानने लगें कि वे कनाडा की धरती से बिना किसी डर के अपने एजेंडे को आगे बढ़ा सकते हैं, तो यह केवल राजनीतिक चुनौती नहीं है — यह एक अस्तित्व का प्रश्न बन जाता है।

          संदेश बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए:
          कनाडा स्वतंत्रता की भूमि है, लेकिन यह कानून की भूमि भी है।

          और कोई भी विचारधारा — चाहे वह कितनी भी जोर से क्यों न बोले — कानून से ऊपर नहीं हो सकती।

            Share with friends

            Next Post

            Canada Must Wake Up: Khalistani Extremism Is No Longer Just a Political Issue

            Sat Mar 7 , 2026
            Total 0 Shares 0 0 0 0 0 0 Rising Khalistani extremism in Canada is raising concerns about national security, community safety and Canada-India relations. Is it time for Ottawa to act? Editorial: Dhwani Special — Hitesh Jagad – Click to read Dhwani e-Newspaper Canada has long been regarded as […]

            આ સમાચાર વાંચવાનું ચૂકશો નહિ

            સમાચાર હાઇલાઇટ્સ

            Subscribe Our Newsletter

            Editor in Chief

            Ethan Hunt

            Default Mag Pro is a clean, responsive and multi-layout WordPress Magazine or blog theme with a creative and clean look it is perfect for all newspaper, magazines and blog websites. It comes up with a simple yet elegant look and helps you present your content in an attractive and user-friendly way. With its several customization options and custom, widgets help to makes your site setup easy and looks perfect along with its cross-browser compatibility will make your site attractive and eye-catching in any browser and different variations of devices screen size on each and every device. The theme is SEO friendly with optimized code and outstanding support makes your site awesome.

            Quick Jump

            Newsletter

            Total
            0
            Share